पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने सत्संग करवाया

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने सत्संग करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने सत्संग करवाया

कपूरथला| दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान कपूरथला आश्रम में बैसाखी के त्योहार के उपलक्ष्य में सतसंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साध्वी अपाला भारती जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि हमारा भारत देश त्योहारों, पर्वों और मेलों का देश है। यह पवित्र त्योहार आपसी प्यार, मोहब्बत और भाईचारे के प्रतीक हैं। बैसाख का महीना किसान के लिए उत्साह, उमंग और खुशियों की सौगात लेकर आता है। बैसाखी का दूसरा संबंध दशमेश पिता जी के खालसा स्थापना दिवस के साथ भी है। बैसाखी के शुभ अवसर पर गुरु जी ने ऐसे खालसा का निर्माण किया जो कि अंधविश्वास और पाखंड की मलीनता से दूर एक पवित्र और त्याग की मूर्ति थे। दूसरों की सेवा और रक्षा करना खालसे का मुख्य धर्म था।

खबरें और भी हैं...