पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैसाखी मनाई

स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैसाखी मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैसाखी मनाई

कपूरथला| स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुअात सातवीं कक्षा के छात्रों के गाने के साथ हुई। उसके पश्चात इस कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल मैनेजमेंट सदस्य प्रेजिडेंट एडवोकेट रजत नंदा, डायरेक्टर संजीव कुमार, हेड एकेडमिक दिपाली व स्कूल प्रिंसिपल शोभना ठाकुर व समस्त अध्यापक एवं स्कूल के बच्चों द्वारा इस त्योहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठी कक्षा की नवजोत के द्वारा नृत्य पेश किया गया। जिसके बाद किंडर गार्डन के बच्चों द्वारा रैंप वॉक की गई। जिसमें प्री नर्सरी की रुचि और जोबन, नर्सरी कक्षा का अभयजीत और मनसीरत और एलकेजी का साहिबदीप और मनसीरत कौर को बेस्ट मुटियार और बेस्ट गबरु चुना।

खबरें और भी हैं...