पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम डा. भुल्लर ने की प्राइवेट स्कूल बसों की चेकिंग, कहा सभी सेफ वाहन पॉलिसी अपनाएं

एसडीएम डा. भुल्लर ने की प्राइवेट स्कूल बसों की चेकिंग, कहा-सभी सेफ वाहन पॉलिसी अपनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को एसडीएम, पीसीआर इंचार्ज और जिला बाल सुरक्षा अधिकारी की ओर से प्राइवेट स्कूल की बसों की चेकिंग की। इस दौरान सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत दिए गए निर्देशों पर एसडीएम ने स्कूल प्रबंधकों को आदेश दिए हैं कि यदि स्कूल बस में छात्राएं जाती हैं तो बस में महिला अटेंडेंट का होना जरूरी है। साथ ही बस ड्राईवरों को भी हिदायत दी है कि वह स्कूल बस को लिमिट स्पीड में चलाए।

मंगलवार को एसडीएम डॉ. नयन भुल्लर की ओर से एक स्थानीय स्कूल की बसों की चेकिंग की गई। उनके साथ पीसीआर इंचार्ज सुरजीत सिंह पत्तड़ भी मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए आदेशों के मुताबिक स्कूली बसों में सीसी कैमरे, स्पीड गवर्नर, हाइड्रोलिक दरवाजे, बसों पर स्कूल का नाम, ड्राईवर की वर्दी, लेडीज अटैंडेंट और कागजात पूरे होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।

विद्यार्थियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं करेंगे : भुल्लर

एसडीएम डॉ. नयन भुल्लर स्कूल की बसों की चेकिंग करती हुई।

खबरें और भी हैं...