पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीवार और मिट्‌टी डालने को लेकर विवाद में दंपती पर हमला, जख्मी

दीवार और मिट्‌टी डालने को लेकर विवाद में दंपती पर हमला, जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव फतूढींगा में पड़ोसियों ने दीवार को लेकर दंपती से मारपीट की और उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गांववासियों ने जख्मी दंपती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले संबंधी फतूढींगा पुलिस को सूचित किया है। उपचाराधीन 35 वर्षीय गुरदियाल सिंह पुत्र कस्तूरी और 33 वर्षीय सुखविंदर कौर प|ी गुरदियाल सिंह के परिजनो ने बताया कि उनके घर के पास गंदा नाला बहता है। बारिश के दिनों में नाले में जब उफान आ जाता है तो पानी घर के अंदर घुस जाता है। कई बार हजारों रुपए का सामान गंदे पानी की चपेट में आकर खराब हो चुका है। उन्होंने घर की दीवार के बाहर मिट्‌टी डाली हुई है। पड़ोसियों ने दीवार को लेकर और मिट्‌टी डालने को लेकर विवाद किया और घर में घुसकर उनपर हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दंपती।

खबरें और भी हैं...