दिलीप सिंह बने हिंदुस्तान शिवसेना जिला युवा इकाई के संगठन सचिव
दिलीप सिंह को नियुक्त पत्र देते अजय शर्मा।
भास्कर संवाददाता| कपूरथला
हिंदुस्तान शिवसेना ने कपूरथला के जिला कार्यालय में एक विशेष मीटिंग बुलाई, जिसमें नई यूथ भर्ती किए गए इस मौके पर दिलीप सिंह जी को जिला यूथ संगठन सचिव नियुक्त किया गया। दिलीप सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा दिए गए पद और जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और आने वाले दिनों में हिंदुस्तान शिवसेना को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान विशेष रूप से पहुंचे महासचिव पंजाब अजय शर्मा जिन्होंने नियुक्ति पत्र देकर दिलीप सिंह को बधाई दी। साथ में उन्होंने बताया की हिंदुस्तान शिवसेना का कार्य देखकर समाज के प्रति कायाकल्प देखकर उन्हें युवाओं से भारी मात्रा में समर्थन मिल रहा है। मौके पर श्री जसविंदर घुम्मन जिला उपप्रधान आशु कश्यप जिला महासचिव मनीष पड़ा जिला सचिव हनीवेल यूथ उपप्रधान रोहित जोशी सीनियर यूथ उपप्रधान मनी बेल यूथ महासचिव शिवम यूथ सचिव कमल जी हरबंस जी दीपू चिंकी प्रदीप पासी जी एवं सुरेंद्र युवा उपस्थित थे।