पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरेक योग्य लाभपात्री को मिलेगा ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ का लाभ : भुल्लर

हरेक योग्य लाभपात्री को मिलेगा ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ का लाभ : भुल्लर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वास्थ सुरक्षा योजना तहत पिछड़े व कमजोर वर्गों के साथ संबंधित लाभपात्रियों को प्रति परिवार पांच लाख रुपए वार्षिक स्वास्थ्य बीमे की सुविधा दी जाएगी और इस मिशन को स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग द्वारा संयुक्त तौर पर लागू किया जाएगा। यह प्रगटावा एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर ने स्वास्थ्य व पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक दौरान किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की कामयाबी के लिए अधिकारियों में आपसी तालमेल होना जरूरी होता है और इस मिशन के तहत दो विभिन्न विभाग मिलजुल कर कार्य करेंगे, जिसके लिए दोनों विभागों के अधिकारियों में अच्छा तालमेल होना बेहद जरूरी है।

इस मिशन की पूर्ति के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त बैठकें करवाई जाएगी। बैठक के दौरान सहायक सिविल सर्जन डा. रमेश कुमारी बंगा और जिला विकास व पंचायत अधिकारी इकबालजीत सिंह ने अपने-अपने विभागों के विभिन्न पक्षों पर रोशनी डाली। इस अवसर पर सचिव जिला परिषद गुरदर्शन कुंडल, बीडीपीओ सेवा सिंह, कुलदीप कौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुलजीत सिंह, डीएमसी डा. सारिका दुग्गल, एसएमओ डा. सीमा, डा. सुदेश व डा. किरणप्रीत कौर सेखों, मेडिकल अधिकारी डा. बरिंदर सिंह, साहिल ओबराय व अन्य आए हुए गणमान्य भी उपस्थित थे।

योजना की कामयाबी के लिए अधिकारियों में आपसी तालमेल जरूरी

अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर।

खबरें और भी हैं...