पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इन सर्विस ट्रेनिंग सेंटर में बैसाखी को समर्पित सभ्याचारक कार्यक्रम करवाया

इन सर्विस ट्रेनिंग सेंटर में बैसाखी को समर्पित सभ्याचारक कार्यक्रम करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनिंग कर रहे पुरुष व महिला रिक्रूट रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए।

भास्कर संवाददाता| कपूरथला

इन सर्विस ट्रेनिंग सेंटर में बैसाखी को समर्पित सभ्याचारक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके मुख्यातिथि के तौर पर नौनिहाल सिंह आईपीएस इंस्पेक्टर जनरल पुलिस जोनल जालंधर शामिल हुए। जिनका कैंपस एरिए में पहुंचने पर राजपाल सिंह संधू पीपीएस कमांडेंट इन सर्विस ट्रेनिंग सेंटर ने भव्य स्वागत किया। समारोह में इन सर्विस ट्रेनिंग सेंटर में बेसिक ट्रेनिंग कर रहे पुरुष व महिला रिकरुटों द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। जिसकी मुख्यातिथि व अन्य सीनियर पुलिस व सिविल अधिकारियों ने खूब प्रशंसा की। इस अवसर पर डीसी मोहम्मद तैयब, एसएसपी संदीप शर्मा, एडीसी विकास अवतार सिंह भुल्लर, एडीसी जनरल राहुल चाबा, एसपी (हेडक्वार्टर) जसकिरणजीत सिंह तेजा, एसपी (डी) जगजीत सिंह सरोआ, डीएसपी सब डिवीजन गुरमीत सिंह, डीएसपी (एजूसेट) सुखविंदर सिंह, डीएसपी (इनडोर) मनजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...