टीकाकरण एक सुरक्षित प्रक्रिया : डॉ. मांगट
कपूरथला | स्वास्थ्य विभाग द्वारा एईएफआई संबंधी वर्कशॉप का आयोजन हिंदू कन्या कॉलेज में किया गया। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. रमेश कुमारी बंगा व डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. सारिका दुग्गल विशेष तौर पर पहुंचे। इस वर्कशॉप में ब्लॉकों से आए सीनियर मेडिकल अफसर, आरएमओज, नोडल अफसर, एलएचवी आदि ने भाग लिया। जिला टीकाकरण अफसर डा. आशा मांगट ने 23 अप्रैल से शुरू हो रहे मिशन इंद्रधनुष बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण एक सुरक्षित प्रक्रिया है। इस दौरान जिला कपूरथला के 60 गांव कवर किए जाने हैं। जिसके तहत 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य 0-2 वर्ष के बच्चों का और सभी गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण करना है। इस मौके पर परमजीत कौर, रणजीत कौर, रजनी, मनमाेहन सिंह व अन्य उपस्थित थे।