पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 बोतल अंग्रेजी शराब समेत युवक गिरफ्तार

17 बोतल अंग्रेजी शराब समेत युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 17 बोतल अंग्रेजी शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव कोठे काला संघिया में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गांव मुरादपुर की ओर से एक युवक पैदल सिर पर वजनदार प्लास्टिक का बोरा उठाए आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और सिर पर उठाए बोरे को फेंककर पीछे की तरफ भागने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बलजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी निवासी गांव खेड़ा दोनां बताया। जब उसके बोरे की जांच की गई तो 17 बोतल (12750 एमएल) अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गांव मुरादपुर की ओर से पैदल आ रहा था युवक

खबरें और भी हैं...