पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपूरथला के धार्मिक स्थान से गायब हुई युवती तारपुर लोहिया खास स्कूल के पास बेहोश मिली

कपूरथला के धार्मिक स्थान से गायब हुई युवती तारपुर लोहिया खास स्कूल के पास बेहोश मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माता-पिता के साथ धार्मिक स्थान पर शनिवार को माथा टेकने आई युवती अचानक गायब हो गई थी, जो शनिवार को जालंधर के गांव ताशपुर और तारपुर लोहिया खास स्कूल के पास बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। 5 घंटे के उपचार के बाद भी युवती अभी तक होश में नहीं है। इस कारण पता नहीं चल सका कि उसे धार्मिक स्थान से कौन अगवा करके ले गया है। माता पिता ने गांव के नजदीकी रिश्तेदारों पर जमीन जायदाद के बटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।

उपचाराधीन 19 वर्षीय युवती के पिता और माता ने बताया कि वह शनिवार को 11 बजे के करीब कपूरथला के धार्मिक स्थान में माथा टेकने आए थे। 12:30 बजे के करीब जब वह बाहर निकले तो उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। उन्होंने उसे जगह-जगह ढूंढा, रिश्तेदारों को भी फोन पर पूछा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार दोपहर 2:30 बजे के करीब उन्हें जालंधर के गांव ताशपुर और तारपुर के पास लोहियां से रिश्तेदारों का फोन आया कि उनकी बेटी बेहोशी की हालत में सरकारी स्कूल और गुज्जरों के डेरे के पास पड़ी हुई है। हाथ पीछे की ओर और मुंह पर रुमाल बंधा हुआ है। उन्होंने उसे तुरंत वहां पहुंचकर कपूरथला के सिविल अस्पताल में 3 बजे के करीब भर्ती कराया। 8 बजे तक भी उसे होश नहीं आया है।

मेडिकल रिपोर्ट आने पर स्थिति से हटेगा पर्दा

ड्यूटी डॉक्टर भरमिंदर सिंह बैंस के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता ने संदेह जताया है कि जिन लोगों ने उनकी बेटी को अगवा किया है, उन्होंने उसके साथ कहीं दुष्कर्म करके उपरोक्त गांव में फेंक आए हैं। इस संबंध में सिटी पुलिस को लिखित सूचना भेज दी गई है। गायनी विशेषज्ञ को युवती का चेकअप करने के लिए कहा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति से पर्दा हटेगा।

खबरें और भी हैं...