कपूरथला | डीएवी मॉडल हाई स्कूल के दूसरी व तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन कपूरथला व पोस्ट ऑफिस का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं है। आग लगने के दौरान प्रयोग किए जाने वाले अग्नि क्षमक यंत्रों को भी दिया। वहीं रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने के समय कितनी दूरी तक खड़े रहने संबंधी जानकारी हासिल की। वहीं स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार ने बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके बाद विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन के समीप बने वैदिक श्रम आश्रम का भी भ्रमण किया। जहां पर लगे झूलों पर बच्चों ने खूब आनंद उठाया। इस मौके अर्चना सेखड़ी के अलावा अन्य अध्यापक मौजूद थे।