पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 550वें प्रकाशोत्सव पर मनाए जाने वाले समागमों पर किया विचार

550वें प्रकाशोत्सव पर मनाए जाने वाले समागमों पर किया विचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित शब्द गुरु प्रचार सभा कपूरथला द्वारा शुरू किए गए श्री सहज पाठ की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए संगत को ज्यादा से ज्यादा उत्साहित करने तहत मासिक बैठक प्रधान चरणजीत सिंह वालिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सचिव सुखविंदर मोहन सिंह भाटिया व चरणजीत सिंह वालिया ने सभा की ओर से आरंभ किए धार्मिक कार्यों की रूपरेखा व होने वाले समागमों संबंधी चर्चा की।

उन्होंने बताया कि जिन बच्चों ने कुछ महीनों से सिमरन अभ्यास, गुरुबाणी अभ्यास संबंधित तीन लिखित मुफ्त कापियां ली है। वह 3 जून को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा साहिब भोपाल जठेरे पीर चौधरी रोड कपूरथला में जमा करवाएं। इस दौरान शुद्ध व साफ लिखी कापी ही जमा की जाएंगी और सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रबंधक तरविंदर मोहन सिंह भाटिया ने बताया कि धार्मिक समागमों में भाई भूपिंदर सिंह (हजूरी रागी) कीर्तन के जरिए संगत को निहाल करेंगे। उन्होंने समूह बच्चों, माता-पिता व सहयोगियों को समय पर गुरुद्वारा साहिब भोपाल जठेरे में पहुंचने की अपील की है। इस मौके जसकरण सिंह, गुरवीर सिंह, समरबीर सिंह, पाल सिंह, सिमरन सिंह व बाबा फतेह सिंह सेवा सोसायटी के सदस्य मौजूद थे।

जानकारी देते सुखविंदर मोहन सिंह भाटिया व चरणजीत सिंह वालिया।

खबरें और भी हैं...