महाराजा जगतजीत सिंह की रियासत में कपूरथला में पहला सिनेमा
महाराजा जगतजीत सिंह की रियासत में कपूरथला में पहला सिनेमा घर, जगतजीत सिनेमा का नींव पत्थर 13 अप्रैल 1945 को रखा था। समारोह के आयोजन पर 1942 में बनी मशहूर हिंदी फिल्म पन्ना का गाना ‘काली घटा छाई ओ राजा काली घटा छाई, शीशे की पालकी में मैं तेरी लाल परी आई...’ लोगों के आर्कषण के लिए बजाय था। इसका उल्लेख गांव सिधवां दोनां निवासी फौजी और लेखक शिव सिंह सूबेदार ने अपनी पंजाबी भाषा में लिखी किताब “अनूठीयां यादां” में भी किया है। उन्होंने बताया कि उस समय के दौर में महाराजा कपूरथला का महल गांव तलवंडी महिमा से ही नजर आना शुरू हो जाता था। खास बात यह थी कि यदि महल पर झंडा नजर आए तो महाराजा यहां पर हंै, यदि खाली पोल (खंभा) नजर आए तो यह समझा जाता था कि महाराजा बाहर हैं।