पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एएसआई गुरबचन सिंह के प्रयासों से अब पुलिस कर्मचारियों को मैरिज एनिवर्सरी और जन्मदिन पर मिलने लगी छुट्‌टी

एएसआई गुरबचन सिंह के प्रयासों से अब पुलिस कर्मचारियों को मैरिज एनिवर्सरी और जन्मदिन पर मिलने लगी छुट्‌टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला पुलिस में तैनात एएसआई गुरबचन सिंह के प्रयास से अब विभाग पुलिस कर्मियों को मैरिज एनिवर्सरी और जन्मदिन पर परिवार के साथ यह दिन मनाने के लिए विशेष छुट्टी दे रहा है। वैसे एएसआई गुरबचन सिंह जिले में ट्रैफिक एजुकेशनल सैल का काम देखते हुए ट्रैफिक नियमों के प्रति छात्रों और जनता को जागरूक भी कर रहे हैं। पिछले 12 साल से एएसआई गुरबचन सिंह जहां अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे हैं वहीं, वातावरण की संभाल और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का सबक भी दे रहे हैं। प्रदेश में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों से जानकारी लेकर हर परिवार से सुख दुख में अपने विचार व्यक्त करते हुए उनकों पत्र में गम के समय सहानुभूति और खुशी के समय बधाई पत्र भेजना उनका रुटीन कार्य बन गया है। साथ ही वह क्लीन एंड ग्रीन भारत को बनाने के लिए जनता को भी यादगारी दिनों पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। गुरबचन सिंह साइकिल पर पूरे देश की यात्रा कर लोगों को नशे से दूर रहने, वातावरण में सुधार लाने के लिए अपनी अवाज घर-घर तक पहुंचा चुके हैं। कपूरथला निवासी गुरबचन सिंह के सार्थक कार्यों और उनकी कार्यशैली को देखते हुए डीजीपी पंजाब पुलिस ने कई बार सराहा। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने गुरबचन सिंह की प्रशंसा भी की है। उनकी प्रयास से ही आज मुलाजिमों को मैरिज एनिवर्सरी और जन्मदिन पर छुट्‌टी मिलनी शुरू हुई है।

गुरबचन सिंह

खबरें और भी हैं...