विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला, पति नामजद
थाना सिटी पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किरणप्रीत कौर पुत्री केवल सिंह निवासी अमन नगर कपूरथला ने बताया कि उसकी शादी 10 अक्टूबर 2005 में परमप्रीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी 51 न्यू गोल्ड एेवेन्यू अमृतसर हाल निवासी वेसु सूरत गुजरात से हुई थी। शादी के बाद वह दोनों अपने ससुराल पक्ष से 51 न्यू गोल्ड एेवेन्यू अमृतसर में रहने लगे। उनके एक लड़का हुआ। शादी के समय ससुराल पक्ष की मांग के दबाव में आकर उसके पिता ने काफी दहेज दे दिया। शादी में 30 लाख रुपए का खर्चा हुआ। बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग उससे गाली-गलोच करते थे। पति परमप्रीत सिंह, ससुर नरिंदर सिंह, बड़ी ननद मनदीप कौर उर्फ मीनू कहते थे कि उन्हें काम में घाटा पड़ा है। इसलिए वह अपने मायके से 10 लाख रुपए लेकर आए। साल 2011-12 तक ससुराल पक्ष के लोगों को 5 लाख रुपए दे दिए। जनवरी 2014 में उसके पति परमप्रीत सिंह ने फिर उससे मारपीट करते हुए उसे बच्चे समेत घर के बाहर छोड़ कर भाग गया। समझाने के बाद भी वह 10 लाख की मांग करने लग गए। उन्होंने थाना सिटी पुलिस को मई 2015 में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पति परमप्रीत सिंह पर केस दर्ज किया है।