अधूरे पड़े विकास कार्य होंगे मुकम्मल : राणा
सीनियर सिटीजन क्लब शालीमार बाग में क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से बैसाखी मेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र विधायक राणा गुरजीत सिंह मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। क्लब पदाधिकारियों ने राणा गुरजीत को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके आयोजित समागम का शुभारंभ मुख्यातिथि राणा गुरजीत सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर की। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि सीनियर सिटीजन क्लब की इमारत के अधूरे पड़े विकास कार्यों को वह जल्द मुकम्मल करवाएंगे। क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों की समस्याओं को भी पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, मनोज भसीन, सतपाल मेहरा, मुनीष अग्रवाल, तजिंदर भंडारी, विशाल सोनी, सोहन लाल कालिया, प्रमोद कुमार, सुरिंदर सूद, जसवंत सूद, विजय सूद, प्रेम लाहौरिया, इंद्रजीत, बावा हरिबुध सिंह, अरुण गुप्ता, नरेश कपूर, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, केके भगत, दर्शन सिंह, रेनू, सुखदीप चीमा के अलावा अन्य मौजूद थे।
विधायक राणा गुरजीत सिंह को सम्मानित करते क्लब के पदाधिकारी व अन्य।