पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुद्वारा श्री कलगीधर सेवक सभा में बैसाखी मनाई

गुरुद्वारा श्री कलगीधर सेवक सभा में बैसाखी मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| खालसा साजना दिवस को समर्पित बैसाखी समागम गुरुद्वारा श्री कलगीधर सेवक सभा देवी कपूरथला में प्रबंधक कमेटी व समूह संगत के सहयोग से मनाया गया। इस मौके रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। उपरांत भाई दिलबाग सिंह (हजूरी रागी), बीबी जसविंदर कौर, भाई सतनाम सिंह के जत्थों ने कथा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। समागम में भाई गुरमीत सिंह व भाई निर्मल सिंह पत्तड़ ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का सारा जीवन ही हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है। हमे गुरु महाराज जी के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। इस अवसर पर जसपाल सिंह खुराना, सुखविंदर मोहन सिंह, गुरचरण सिंह, हरभजन सिंह, तरविंदर मोहन सिंह, परमवीर खुराना, संदीपपाल सिंह, सुखविंदर बब्बू, सिमरनजीत सिंह, हरबंस सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...