पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा ने बच्चों को बांटे कॉपियां और पैन

वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा ने बच्चों को बांटे कॉपियां और पैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|वाल्मीकि मंदिर मोहल्ला शहरिया में भारत रतन डा. भीमराव अंबेडकर जी के 127वें जन्मदिवस पर वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा की ओर से बच्चों को कापियां, पैन, लड्‌डू व टाफियां बांटीं गई। इस दौरान मोर्चा के पंजाब प्रधान रोशन लाल सभ्रवाल ने बताया कि डा. भीमराव अंबेडकर एक गरीब परिवार से संबंध रखते थे। उन्होंने बचपन से ही अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना शुरू कर दिया था। उन्होंने दबे-कुचले लोगों के हकों के लिए काफी संघर्ष किया और उन्हें उनका हक दिलाया। जिससे वह गरीब समाज के मसीहा बन गए। इसलिए हमे उनके दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर ओम प्रकाश अटवाल, दर्शन नाहर, बाबा जसपाल जी, रुप लाल गिल, हैप्पी गिल के अलावा अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...