पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला कांग्रेस कमेटी एससी सैल ने बाबा साहेब का 127वां जन्म दिवस मनाया

जिला कांग्रेस कमेटी एससी सैल ने बाबा साहेब का 127वां जन्म दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डा. बीआर अंबेडकर का जन्म दिवस पर कार्यक्रम में राजबंस कौर राणा व अन्य।

भास्कर संवाददाता।| कपूरथला

जिला कांग्रेस कमेटी एससी सैल ने डा. बीआर अंबेडकर का 127वां जन्म दिवस एकता भवन में पूर्व विधायिका राजबंस कौर राणा की अध्यक्षता में मनाया। इस मौके राजबंस कौर राणा ने कहा कि समाज को बाबा साहेब जी के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए और जिस तरह उन्होंने कठिन मेहनत करके अपने आप को संसार में अपना और समाज का नाम रोशन किया। उसी तरह संसार को उनकी देन को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर कुलवंत भंडारी सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस, गुरदीप सिंह बिशनपुर देहाती प्रधान ब्लाक कांग्रेस, रौशन सभ्रवाल जिला उप प्रधान कांग्रेस, तेजिंदर भंडारी चेयरमैन जिला कांग्रेस एससी सैल, रणजीत पडडा, चरणजीत सिंह हंस, बाबा विजय हमीरा, मनजीत सिंह, तरसेम लाल पूर्व पार्षद, सतपाल मेहरा पूर्व पार्षद, हरनेक सिंह पार्षद, गोपी सरपंच, ठाकर दास गिल, जोगिंदर फौजी, सुरिंदरपाल सिंह, बलजीत सिंह, कैप्टन बलजीत सिंह, मनी मांगट, गगन वालिया, संदीप भीला, अश्विनी राजपूत, गुरबचन लाली आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...