पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डा. बीआर अंबेडकर जी ने लोगों को उनका हक दिलाया : कर्मजीत सिंह

डा. बीआर अंबेडकर जी ने लोगों को उनका हक दिलाया : कर्मजीत सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| भगवान वाल्मीकि मंदिर बरिंदपुर में समूह नगर निवासियों की ओर से डा. भीमराव अंबेडकर जी का 127वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गांव निवासियों ने बाबा साहिब जी के नाम का केट काट कर सभी को बांटा। इस दौरान गांव निवासियों को डा. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन व संघर्ष पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके कर्मजीत सिंह व विजय कुमार ने बताया कि डा. अंबेडकर ने दबे कुचले लोगों के लिए बहुत संघर्ष किया है और उनके हकों को दिलाया है। इस दौरान मनप्रीत सहोता, अजय मट्‌टू, तीर्थ, रविपाल, करन कुमार, हरजिंदर कौर, गुरदेव कौर, बलबीर कौर, बिंदर, जसमीत, रणजीत कौर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...