पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब ने गरीबों के हक के लिए किया संघर्ष

बाबा साहेब ने गरीबों के हक के लिए किया संघर्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता व दलितों के मसीहा भारत रतन बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस व अंबेडकर चौक मोहल्ला शहरियां कोटू चौक में बाबा साहेब जी की मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। उक्त समागम सर्व समाज डा. बीआर अंबेडकर सभा के प्रधान सरोज बाला, चेयरमैन तजिंदर भंडारी व सरपरस्त रोशन लाल सभ्रवाल की अध्यक्षता में मनाया गया।

समागम में डीएसपी सब डिवीजन गुरमीत सिंह ने विशेष तौर पर शामिल हुए और डा. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। समागम को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर जी ने दबे-कुचले व गरीब लोगों को उनका हक दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। जिसके बाद दबे-कुचले व गरीब लोगों को उनके हक मिले। लेकिन आज भी लोगों से उनके हक छीने जा रहे है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर इसके लिए संघर्ष करने की जरूरत है।

इस अवसर पर कुलवंत भंडारी, शादी राम शीतल, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़, जीया लाल नाहर, ओम प्रकाश अटवाल, हरिंदर शीतल, राज कल्याण, दर्शना आदिया, धर्मपाल महाजन, ज्योति नाहर, कोमल सहोता, सूरता सिंह हंस, चरणजीत हंस, रमेश मट्‌टू, धरमिंदर मट्‌टू, राजेश पदम, रिंकू भट्‌टी, निरधन, सिप्पी, सुनील, विजय, सर्बजीत शम्मी, तरलोक सिंह, बबली, सरीना, पूनम, राजेश, सुरजीत कौर, जोगिंदर सिंह फौजी, रणजीत पड्‌डा, पम्म खुश, बबली अंजू नाहर, विकास सिधी मौजूद थे।

डीएसपी सब डिविजन गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह पत्तड़, एसएचओ परमिंदर सिंह को सम्मानित करते सरोज बाला, तजिंदर भंडारी, रोशन लाल सभ्रवाल व अन्य।

डा. बीआर अंबेडकर जी के दर्शाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी

समागम में शामिल पेंडू मजदूर यूनियन के नेता और वर्कर। -भास्कर

सुल्तानपुर लोधी|डा. बीआर अंबेडकर जी के 127वें जन्म दिवस को समर्पित समागम गुरु रविदास भवन सुल्तानपुर लाेधी में पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब की ओर से करवाया गया। समागम को संबोधित करते यूनियन के प्रदेश महासचिव बलविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि डा. अंबेडकर ने पूरी जिंदगी दबे-कुचले समाज के लोगों के लिए संघर्ष किया। जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके दर्शाए मार्ग पर चलना होगा और अपने हकों के लिए संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर निर्मल सिंह शेरपुर सद्दा, पेंडू मजदूर यूनियन के जिला नेता कुलविंदर सिंह नसीरेवाल, अमरजीत सिंह जवालापुर, सुच्चा सिंह, नसीरेवाल, प्यारा सिंह भंडाल दोना, मंगा गिल, डा. राज कुमार, पाला सिंह, जीत सिंह रामपुर जगीर, गुरदीप सिंह आिद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...