श्री रामायण साहिब जी का पाठ रोजाना पढ़ना चाहिए : सभ्रवाल
शहर के लोगों की दुख तकलीफों को दूर करने के लिए लक्ष्मी नगर में कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट जिला कपूरथला का मुख्य कार्यालय खोला गया। जिसका शुभारंभ वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा पंजाब के प्रधान रोशन लाल सभ्रवाल ने किया।
इस मौके रोशन लाल सभ्रवाल ने कहा कि सृष्टि के मालिक भगवान वाल्मीकि जी ने श्री रामायण साहिब में काफी ज्ञान की शिक्षाओं के बारे लिखा है। लोगों को श्री रामायण साहिब जी का पाठ रोजाना पढ़ना चाहिए और भगवान वाल्मीकि जी के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। वाल्मीकि एजुकेशन ट्रस्ट के जिला प्रधान चरणजीत हंस ने कहा कि लक्ष्मी नगर में शहर के लोगों की दुख तकलीफों को दूर करने के लिए कार्यालय खोला गया है और पहल के आधार पर लोगों के कार्यों को हल किया जाएगा। इस अवसर पर रणजीत सिंह पड्डा, साबी लंकेश, विजय कुमार, अनुभव मेहता, अक्षय ठाकुर, सतनाम सिंह, मोहित अरोड़ा, विजय लंकेश, अभि लंकेश, रोहन सभ्रवाल, अमनदीप सिंह, दीपक, नवी सभ्रवाल, लवली, सूरज के अलावा अन्य मौजूद थे।