ब्लॉक ढिलवां को फायर ब्रिगेड की गाड़ी मुहैया करवाई जाए : धालीवाल
भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के जिला प्रधान पलविंदर सिंह धालीवाल ने पंजाब सरकार से मांग की कि ब्लॉक ढिलवां को फायर ब्रिगेड की गाड़ी मुहैया करवाई जाए। उन्होंने बताया कि ब्लॉक ढिलवां को आस-पास के करीब 70 गांव लगते है। यहां हर गेहूं व धान के सीजन दौरान फसलों/नाड़ आदि को आग लगने की कई घटनाएं घट चुकी हैं। जिस कारण किसानों का आर्थिक नुकसान होता है, वहीं मानवी जानों को खतरा बना रहता है। जब भी फसल, नाड़ आदि को आग लगती है तो आग पर काबू पाने के लिए कपूरथला यां करतारपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मंगवाना पड़ता है। जिसे आने में काफी ज्यादा समय लगता है।
उन्होंने कहा कि यदि यही गाड़ी ब्लॉक ढिलवां के पास उपलब्ध हो तो समय रहते ही आग पर काबू पाया जा सकता है।