पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पराली को आग लगाने की बजाए खेतों में मिलाएं : नेगी

पराली को आग लगाने की बजाए खेतों में मिलाएं : नेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आइटीसी मिशन ‘सुनहरा कल’ की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र कपूरथला में किसानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को आने वाले समय में फसल की पराली न जलाने व उसका प्रयोग खेत में खाद के रूप में करने को लेकर था। इस वर्ष हैप्पी सीडर के माध्यम से गेहूं की बिजाई करने के परिणामों को किसानों के सामने रखा गया। कृषि विज्ञान केंद्र में विभिन्न पद्धति से गेहूं की बिजाई के प्रदर्शनी कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा लगाए गए हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा को जीरो तकनीकी से फसल की बिजाई के लाभ संबंधित किसानों को बताया तथा अन्य लाभकारी खेती से जुड़ी बाते सांझा की। डॉ. जितेंद्र ने किसानों को उन्नत बीजों के बारे में बताया तथा खरीफ में किसानों को सलाह दी कि अच्छे बीज उपयोग करने से उत्पादन भी अधिक होता है। डॉ. बिंदू ने खेती में उपयोग होने वाले उन्नत संसाधनों के बारे में बताया। विजयपाल नेगी ने आइटीसी के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए पराली को आग लगाने की बजाए खाद में रूप में प्रयोग करने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...