पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डा. बीआर अंबेडकर देश के महान प्रेरणा स्त्रोत : अग्रवाल

डा. बीआर अंबेडकर देश के महान प्रेरणा स्त्रोत : अग्रवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर देश के महान प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर युवा पीढ़ी देश के विकास व प्रगति में अपना अहम योगदान डालने का संकल्प लें। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष शाम सुंदर अग्रवाल ने 127वीं जयंती पर आयोजित समारोह में संबोधन करते हुए कही। इस दौरान भाजपा प्रदेश वरिष्ठ नेता उमेश शारदा ने कहा कि डा. अंबेडकर ने संविधान में हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करने के लिए कानून लिखित किए हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप बजाज, बलविंदर सिंह, जगदीश शर्मा, ओम प्रकाश चावला, जीवन पाल, सतपाल लाहौरिया, एडवोकेट चंद्रशेखर, नरेश सेठी, एडवोकेट नितिन शर्मा, सुशील भल्ला, बलबीर सिंह लालका, ओम प्रकाश मिश्र, राज कल्याण, रजिंदर सेठी, राम कुमार जोशी, पुष्पा मिश्र, नरिंदर कौर, धर्मपाल, दलीप आनंद, विक्रम सोंधी, धर्मपाल शामिल थे।

खबरें और भी हैं...