शहर की सड़कों पर संदिग्ध हालत में शीरे के टैंकर अलग-अलग सड़कों पर खड़े हुए दिखाई दिए हैं। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह शीरे से भरे है या फिर खाली। इन टैंकरों को गौर से देखा जाए तो शीरा टैंकरों के पीछे लगी टूटियों से टपकता हुआ नजर आ रहा है। डीसी मोहम्मद तैयब का कहना है कि सड़कों पर शीरा फेंकने का मामला उनके ध्यान में नहीं है। वह इस बात की जांच करवाएंगे कि कौन से टैंकरों से शीरा शहर की सड़कों पर फेंका गया है। बीते सोमवार की देर रात को चार अज्ञात टैकरों की ओर से शहर की विभिन्न सड़कों पर शीरा फेंका गया था। शहर के कुछ सीसीटीवी कैमरों में भी इनकी गतिविधि कैद हुईं हैं। यह टैंकर डीसी की कोठी, कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत की कोठी के आगे शीरा फेंकते हुए गुजरे हैं।
शहर की सड़कों पर खड़े शीरे वाले टैंकर।