पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट के जज ने कहा जल्द बनेगा भुलत्थ में कोर्ट कांप्लेक्स, वकीलों ने कहा न बनवाएं, खर्च बढ़ेगा

हाईकोर्ट के जज ने कहा-जल्द बनेगा भुलत्थ में कोर्ट कांप्लेक्स, वकीलों ने कहा-न बनवाएं, खर्च बढ़ेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भुलत्थ/कपूरथला

1995 में अस्तित्व में आई भुलत्थ सब डिविजन में एसडीएम और डीएसपी तो बैठते हैं लेकिन यहां के लोगों को अदालती कार्यों के लिए कपूरथला जाना पड़ता है। इस मुश्किल को देखते हुए चीफ जस्टिस के आदेश पर भुलत्थ में कोर्ट कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। शनिवार को हाईकोर्ट के इंस्पेक्टिंग जज जस्टिस कुलदीप सिंह ने कोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण का जायजा लिया और बताया कि जल्द ही अलग नया कोर्ट कांप्लेक्स तैयार हो जाएगा। इसमें 4 कोर्ट रूम बनाएं जाएंगे और 4 महीने तक अदालती कार्य शुरू हो जाएंगे। यहां शुरुआत में दो जज नियुक्त किए जाएंगे। कोर्ट कांप्लेक्स बनाने की प्रक्रिया 2011 से चल रही है लेकिन काम में देरी हो गई है।

कोर्ट कांप्लेक्स का जायजा लेने के बाद जस्टिस कुलदीप सिंह ने रेस्ट हाउस में जिला बार एसोसिएशन के वकीलों से मुलाकात की तो जिला बार एसोसिएशन ने उन्होंने ऐसी मांग वाला ज्ञापन उन्हें सौंपा जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। जिला बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में मां की है कि भुलत्थ में कोर्ट कांप्लेक्स बनाया ही नहीं जाए। वकीलों का तर्क है कि इससे जनता पर आर्थिक बोझ पड़ेगा लेकिन जस्टिस कुलदीप सिंह ने साफ किया कि कोर्ट कांप्लेक्स हाईकोर्ट की नीति के अनुरूप बनाया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से विचार-विमर्श भी किया। इस मौके पर जिला व सेशन जज किशोर कुमार, सीजेएम संजीव कुंदी, डीसी मोहम्मद तैयब, एसडीएम कपूरथला मेजर सुमित मुध, तहसीलदार मनजीत सिंह राजला, नायब तहसीलदार गुरसेवक चंद, डीएसपी भुलत्थ संदीप सिंह मंड, एक्सीयन टहल सिंह जबकि वकीलों में सेक्रेटरी हमीश कुमार, राजीव पुरी, राकेश शर्मा, सुरेश कालिया, पीयूष मनचंदा, हरचरण सिंह, तेजपाल वालिया, राजबीर बावा, संदीप वालिया, गुरजिंदर पाल सिंह, सुकेत गुप्ता, परमप्रीत सिंह मौजूद थे। (संबंधित पेज-3)

चार महीने में अदालत शुरू होगी, 4 कोर्ट रूम बनेंगे, शुरुआत में दो जज नियुक्त होंगे

भुलत्थ में बनाए जाने वाले अदालती कांप्लेक्स के तैयारियों का जायजा लेते हुए इंस्पेक्टिंग जज जस्टिस कुलदीप सिंह। (दाएं) जस्टिस कुलदीप सिंह से बातचीत करते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जेजेएस अरोड़ा। साथ हैं डीसी मोहम्मद तैय्यब और एसएसपी संदीप कुमार शर्मा। -भास्कर

जस्टिस कुलदीप सिंह की दलील : हर सब डिविजन में कोर्ट जरूरी

सब डिविजन भुलत्थ में करीब 160 गांव हैं। अंतिम गांव की कपूरथला से दूरी 40 किलोमीटर है। भुलत्थ में एनआरआईज भी बहुत बड़ी संख्या में हैं। इस इलाके से लोगों को अपने अदालती मामलों की पैरवी में काफी मुश्किलों आ रही हैं। हाईकोर्ट के नियमों के मुताबिक लोगों को सुलभ न्याय के लिए हर सब डिविजन में कोर्ट जरूरी है।

जिला बार प्रधान का तर्क : वकीलों के आने-जाने का खर्चे बढ़ेगा

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जेजेएस अरोड़ा के अनुसार भुलत्थ में कोर्ट कांप्लेक्स बनने से वकीलों के आने-जाने का खर्चे बढ़ जाएगा। इस क्षेत्र के अधिकतर लोगों के केस कपूरथला के वकीलों के पास हैं। कोर्ट कांप्लेक्स बनने पर वकीलों को विशेष रूप से वहां जाना पड़ेगा। केस ट्रांसफर का खर्च भी उनको ही उठाना होगा।

खबरें और भी हैं...