पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादलों के राज से भी ज्यादा कांग्रेस राज में किसान कर रहे आत्महत्याएं : मान

बादलों के राज से भी ज्यादा कांग्रेस राज में किसान कर रहे आत्महत्याएं : मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान जत्थेदार सिमरनजीत सिंह मान पत्रकारों से बातचीत करते हुए। साथ हैं जिला प्रधान जत्थेदार नरिंदर सिंह खुसरोपुर।

भास्कर संवाददाता | कपूरथला

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान जत्थेदार सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता वाली कांग्रेस सराकर चुनावों के समय लोगों से किए हर उस वायदे से मुकर गई है, जो पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनावों के समय पंजाब के लोगों से किए थे। जत्थेदार सिमरनजीत सिंह मान शाहकोट विधानसभा उप-चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के बाद पार्टी के जिला प्रधान जत्थेदार नरिंदर सिंह खुसरोपुर और पार्टी के अन्य सीनियर नेताओं की मौजूदगी में गांव खुसरोपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मान ने कांग्रेस सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंजाब के नौजवानों को वोटों के लिए नौकरी के साथ-साथ स्मार्ट फोन का लालच दिया। किसानों को पूरा कर्जा सरकार बनते ही माफ करने का वायदा किया। पंजाब में नशे का नाश करने का वायदा किया लेकिन जब वायदे पूरे करने का समय आया तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने हर वायदे को भूल गए। किसानों का रुपयों में कर्जा माफ कर कर्जा माफ नहीं किया गया बल्कि किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का। पंजाब में बादलों के राज से भी ज्यादा किसान कांग्रेस के राज में आत्महत्या कर रहे हैं। पंजाब का पानी प्रदूषित हो रहा है लेकिन सरकार पूरी तरह से कुंभकर्णी नींद सोईं पड़ी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे लोगों को तोहफे दिए। लोगों का कांग्रेस से भी मोह भंग हो चुका है। इसका परिणाम शाहकोट उप-चुनाव में देखने को मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...