पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवतेज चीमा ने ब्यास से लगते गांवों का किया दौरा, लोगों ने कहा मिल पर करें कार्रवाई

नवतेज चीमा ने ब्यास से लगते गांवों का किया दौरा, लोगों ने कहा-मिल पर करें कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी बरसाती सीजन के दौरान दरिया में पानी का स्तर बढ़ने के मद्देनजर विधायक सुल्तानपुर लोधी नवतेज सिंह चीमा ने शनिवार को दरिया ब्यास के साथ लगते गांव बाऊपुर, पसना, चक्क पत्ती और सांगरा आदि का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बरसाती सीजन के दौरान संभावी बाढ़ के मद्देनजर बांध को मजबूत करने, नाजुक जगहों की मरम्मत, स्टड और लकड़ी के फट्‌टे लगाने की हिदायत पहले ही अधिकारियों को जारी कर दी गई है। इसके अलावा किसी भी हंगामी स्थिति से निपटने और जानमाल के नुकसान से बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित इलाकों के लोगों को विश्वास दिलाया कि बरसातों के मौसम के दौरान उन्हें किसी भी परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने उन्हें ज्ञापन भी दिया, जिसमें दरिया ब्यास का पानी प्रदूषित करने के लिए जिम्मेदार मिल के खिलाफ प्रदूषण रोकथाम एक्ट के तहत कार्रवाई करने और जीवों की सुरक्षा के लिए प्रबंध यकीनी बनाने की मांग की गई। चीमा ने उन्हें प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव परविंदर सिंह पप्पा, कुंदन सिंह चक्का, बग्गा मियानी, जसवंत, जगजीत सिंह चंदी, परमजीत सिंह पसना, रविंदर रवि, अमरजीत सांगरा, सरपंच गुरमीत बाऊपुर, पूर्व सरपंच सलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, कुलदीप बाऊपुर, लाभ सिंह, गुरदेव महजीतपुर, एसएचओ कबीरपुर जसमेल चाहल, जोबन हाजीपुर, गुरसाहिब सिंह पसना मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...