पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से फलों के रेट में भारी उछाल

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से फलों के रेट में भारी उछाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्सर सुनने में आता है कि डॉक्टर बीमार व्यक्ति को तेजी से एनर्जी रिकवर करने के लिए फ्रूट (फल) खाने और फलों का जूस पीने की सलाह देते हैं लेकिन बीमार व्यक्ति उस समय क्या करेगा जब फलों के दाम सातवें आसमान पर हों। गर्मियों के मौसम में फलों में सेब, अनार, केला, आम, अंगूर, चीकू, तरबूज आदि की डिमांड होती है लेकिन इन फलों के दाम रोजाना महंगे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि दो सप्ताह पहले तक फलों की कीमत फिर भी कम थी लेकिन कुछ ही दिनों में फलों की कीमतें में करीब एक से डेढ़ गुणा तक वृद्धि हुई है। दो सप्ताह के पहले जहां सेब की कीमत 120 से 150 रुपए प्रति किलो थी लेकिन अब सेब की कीमत 220 रुपए से 250 प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं, अनार और आम भी अपने तेवर दिखा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के रेटों में हुई बढ़ोतरी के कारण फलों के दाम पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं।

खबरें और भी हैं...