पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधूरे कागजात वाले 25 वाहनों के चालान काटे

अधूरे कागजात वाले 25 वाहनों के चालान काटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और सड़कों पर खुलेआम गोली जैसी आवाज निकालने वाले बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वाले चालकों को सबक सिखाने के लिए शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी की। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ की अध्यक्षता में पुलिस ने करीब 25 वाहन चालकों के चालान काटे। इसमें से 8 बुलेट बाइकों के चालान शामिल हैं। वहीं, एक बुलेट बाइक का कोई कागजात न होने पर इंपाउंड किया गया। पुलिस ने काला शेर लिखे बुलेट बाइक चालक को वार्निंग देकर छोड़ दिया। पुलिस ने वाहनों पर लगे प्रैशर हॉर्न को भी उतारे।

ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ ने बताया कि शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने बस स्टैंड, डीसी चौक, माल रोड, कचहरी चौक, फव्वारा चौक, अमृतसर चुंगी, करतारपुर रोड, रमनीक चौक, सुल्तानपुर लोधी बाईपास, सर्कुलर रोड आदि जगहों पर नाकाबंदी कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के चालान काटे।

अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों के चालान काटते इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़।

काटे गए चालानों में 8 बुलेट बाइक शामिल

खबरें और भी हैं...