कपूरथला आधुनिक जेल में नशीली दवाओं बरामदगी और उपयोग में हुई वृद्धि और मोबाइल के उपयोग के गंभीर मसले को पूरी तरह से रोकने के लिए जल्द ही प्रदेश की जेलों में होल बॉडी स्कैनर स्थापित किए जाएंगे। इसकी पुष्टि करते हुए हाईकोर्ट से कपूरथला आए जस्टिस कुलदीप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि इस संबंधी जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी बात हो चुकी है। वहीं, कपूरथला मॉडर्न जेल में महिला कैदियों के इलाज के लिए एक परमानेंट लेडी डॉक्टर की तैनाती भी की जाएगी। इस संबंधी स्वास्थ्य मंत्री से बात हो चुकी है। जस्टिस कुलदीप सिंह ने जेल परिसर में रहने वाले कैदियों की सुविधा और नशे की लत से पीड़ित कैदियों के बारे में बताया कि प्रदेश की जेलोंं में सख्ती के बाद भी आए दिन नशे की बरामदगी और मोबाइल के उपयोग को रोकने में जेल प्रशासन पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया है। इस संबंधी जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी बात हुई है। जल्द ही सभी जैलो में हॉल बॉडी स्कैनर स्थापित किए जाएंगे। स्केनर स्थापित होने के बाद जेल का माहौल भी सौहार्दपूर्ण हो जाएगा। वहीं, जेल के कैदियों को मोरल ड्यूटी के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है और उनको व्यस्त रखने के लिए भी कई प्रयास किए जा रहे हैं।
कहा-प्रदेश की जेलों में लगेंगे होल बॉडी स्कैनर
जस्टिस कुलदीप
कुछ दिन पहले जेल में बंद गर्भवती के बच्चे की हो गई थी मौत
भास्कर संवाददाता की ओर से मॉडर्न जेल में बंद 149 महिला कैदियों की बीमारियों की स्थिति में इलाज के लिए उपयुक्त लेडी डॉक्टर की उपलब्धता न होने के बारे में पूछने पर जस्टिस कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला कैदियों की देखभाल के लिए एक महिला चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट की पोस्ट परमानेंट बनाए जाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हुई है। इसका प्रोसेस शुरू है, जल्द ही तैनाती की जाएगी। गौर हो कि कुछ दिन पहले जेल में एक गर्भवती महिला के सात महीने के बच्चे की संदिग्ध हालत में गर्भ में ही मौत हो गई थी।