सड़क किनारे मिला बेहोश युवक, सिविल में भर्ती
कपूरथला | बस अड्डे के पास सड़क किनारे मिले बेहोश युवक को लोगों ने डायल 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए भर्ती कराया है। लोगों के मुताबिक उक्त युवक कई दिनों से इस क्षेत्र में घूमता देखा गया है। लगता है कि भीषण गर्मी के कारण ही बेहोश हुआ है। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक युवक की पहचान संबंधी थाना सिटी के साथ-साथ आसपास के मोहल्लों में भी सूचना भेजी गई थी। देर शाम तक भी कोई वारिस सामने नहीं आया और न ही युवक को होश आई है। पहचान संबंधी कोई भी चीज इसकी जेब से नहीं मिली है। फिलहाल इमरजैंसी वार्ड में उसका इलाज जारी है।