कपूरथला | गांव भीला निवासी बुजुर्ग महिला ने बेटे पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। गांव निवासियों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन 70 वर्षीय पाशो प|ी स्व. जरनैल सिंह ने बताया कि उसके पति की मौत दो साल पहले हो गई थी। तभी से वह बेटे के साथ रह रही है। लेकिन उसका बेटा किसी न किसी बात को लेकर उससे मारपीट करता है। गत दिवस भी उसने उसपर तेजधार हथियार से हमला कर बाएं कंधे पर लाठी से हमला किया। इससे उसकी हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। मामले संबंधी पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।