कपूरथला | थाना सिटी पुलिस ने नाकाबंदी कर चोरीशुदा एक्टिवा स्कूटरी समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि वह कपूरथला-जालंधर रोड पर बाबा झोटेशाह जी की दरगाह के पास मौजूद थे। मुखबिर ने सूचना दी कि गुरदीप सिंह पुत्र सुखजीत सिंह निवासी गांव भेंटा, जो व्हीकल चोरी करने का आदी है आज भी चोरीशुदा एक्टिवा स्कूटरी नंबर पीबी-08 डीबी 8065 पर उसे बेचने के लिए जग्गू शाह डेरे की ओर से जालंधर की तरफ जाने के लिए आ रहा है। औजला फाटक के पास नाकेबंदी की जाए तो उसे चोरी की एक्टिवा समेत गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने तुरंत औजला फाटक के पास नाकाबंदी कर दी तभी जग्गू शाह डेरे की ओर से एक एक्टिवा स्कूटरी चालक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस चालक से एक्टिवा के कागजात मांगे तो वह दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने माना कि यह स्कूटरी चोरी की है। उसने यह स्कूटरी 16 मई को देवी तलाब कपूरथला के पास स्थित गुरुद्वारा के सामने से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।