कपूरथला| थाना सिटी पुलिस ने दड़ा सट्टा का काम करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि विशाल निवासी मोहल्ला मलकाना, जो दड़ा सट्टा का काम करता है। इस समय भी वह अमृतसर रोड दोआबा पेट्रोल पंप के सामने बनी दुकान में दड़ा सट्टा लगा रहा है। पुलिस ने उक्त जगह पर छापामारी की तो आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।