विभिन्न थानों की पुलिस ने तीन आरोपियों को 712 नशीली गोलियों, 110 ग्राम नशीले पाउडर और एक ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज कर लिया गया है। थाना तलवंडी चौधरियां के एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव साबूवाल में गश्त कर रहे थे। तभी एक युवक गांव दूलोवाल की ओर से पैदल आता हुआ दिखाई दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उससे 630 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राजदेव उर्फ हैप्पी पुत्र सतपाल निवासी दूलोवाल बताया। वहीं, थाना फतूढींगा के एएसआई दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव फतूढींगा के पास गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस ने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र राना निवासी खानपुर के पास से 82 नशीली गोलियां बरामद की। इसी तरह थाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि वह गांव तोती में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम जोगा सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव तोती बताया। उसके कब्जे से पुलिस को 110 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाप केस दर्ज कर लिया है।