पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुबाणी कंठ मुकाबले में साहेबप्रीत सिंह विनर

गुरुबाणी कंठ मुकाबले में साहेबप्रीत सिंह विनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | बीएसटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूजोकालिया में सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की ओर से विद्यार्थियों के गुरुबाणी कंठ मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल सुरेंद्र कौर अनेजा की अध्यक्षता में आयोजित गुरुबाणी कंठ मुकाबलों में स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के कक्षा वाइज ग्रुप बनाए गए, जिसमें नर्सरी से दूसरी कक्षा तक ग्रुप-ए, तीसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक ग्रुप-बी, 6वीं से 8वीं कक्षा तक ग्रुप-सी और 9वीं से 12वीं कक्षा तक ग्रुप-डी सीनियर बनाया गया। जजमेंट कमेटी की ओर से घोषित सीनियर ग्रुप-डी के नतीजे के मुताबिक 10वीं कक्षा का साहेबप्रीत सिंह पहले, 9वीं कक्षा का मनदीप सिंह दूसरे, 8वीं कक्षा का समर्थबीर सिंह और 9वीं कक्षा की रूपेंद्र कौर संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर रही। गुरुबाणी कंठ धार्मिक परीक्षा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसएमसी के चेयरमैन कैप्टन तेजेंद्र सिंह खालसा और मैनेजर जसविंदर सिंह लोधीवाल कालेज के सर्किल इंचार्ज भाई गुरचेतन सिंह आरसीएफ और प्रिंसिपल सुरेंद्र कौर ने गुरुबाणी कंठ मुकाबले के विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...