पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंभ मेले में गंगा स्नान से होती है मनोकामना पूरी: स्वामी गिरि

कुंभ मेले में गंगा स्नान से होती है मनोकामना पूरी: स्वामी गिरि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रयाग राज इलाहबाद (उत्तर प्रदेश) में कुंभ स्नान के दौरान 15 जनवरी 2019 को शाही स्नान होगा। यहां पर देश और विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में शाही स्नान करेंगे। यह बात शनिवार को महामंडलेश्वर अध्यात्मिक गुरु 1008 स्वामी गिरिधर गिरि जी महाराज हरिद्वार वाले ने शिव मंदिर कचहरी चौक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। स्वामी जी ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान शाही स्नान करने से व्यक्ति के अंदर साकारात्मक शक्ति पैदा होती है और इंसान के भाग्य के द्वार खुलते हैं। इससे वह सही कार्य की ओर ध्यान लगाकर प्रगति के राह पर अग्रसर होता है। उन्होंने बताया कि प्रयाग राज इलाहबाद में 4 फरवरी 2019 को मोनी अमावस्या के दिन भी शाही स्नान का योग है। 10 फरवरी 2019 को भी बसंत पंचमी के दिन गंगा जी में स्नान करने से हर तरह के कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने भक्तजनों को अपील की कि वह धार्मिक त्योहारों पर गंगा जी में स्नान आवश्य करें। इस मौके पर मंदिर कमेटी के रजिंदर वालिया, समाज सेवक लवली आदि मौजूद रहे।

जानकारी देते महामंडलेश्वर अध्यात्मिक गुरु 1008 स्वामी गिरिधर गिरि जी।

खबरें और भी हैं...