कुलवंत राय जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के अंतर्गत “मैथ्स क्विज कांटेस्ट 2018-19’ का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल विपिन कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि कपूरथला के सीबीएसई की ओर से संचालित 15 स्कूलों के 90 विद्यार्थियों और 20 अध्यापकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीएवी स्कूल ने इस कांटेस्ट में भाग नहीं लिया। पहले राउंड की लिखित परीक्षा में 6 स्कूल ही अगले स्तर पर प्रवेश पा सके। विभिन्न तरह के राउंड पार करके कई स्कूल विजयी रहे। इनमें सीनियर ग्रुप में पहले स्थान पर सैनिक स्कूल, दूसरे स्थान पर एमजीएन स्कूल कपूरथला और आर्मी स्कूल ब्यास तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर ग्रुप में सैनिक स्कूल कपूरथला पहले, एमजीएन स्कूल कपूरथला दूसरे और गुरु अमरदास स्कूल उच्चा बेट कपूरथला तीसरे स्थान पर रहा। प्रिंसिपल विपिन कुमार शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रुही वालिया, तजिंदर, गौरव, विनीता, राजेश, चंचल, हरप्रीत, सुनैना, शुभम, कविता, बलविंदर, कुलविंदर, सुखजीत, गगन, कमल, पूनम, सरबजीत के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्रिंसिपल विपिन शर्मा। -भास्कर