चलो चले शनि के दरबार, जय शनिदेव बोलो जय शनिदेव के मधुर भजनों पर झूमते हुए भक्तजनों ने भगवान श्री शनिदेव जी के चरणों में हाजिरी लगवाई। यह धार्मिक दृश्य प्राचीन श्री पंचमुखी शिव मंदिर के प्रांगण में श्री शनिदेव जी की जयंती को समर्पित श्रृंखलाबद्ध श्री शनि चालीसा पाठ के दौरान संकीर्तन में देखने को मिला। शाम को मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तजनों ने पूरी निष्ठा और आस्था के साथ श्री शनि चालीसा का पाठ किया। उपरांत मंदिर की भजन मंडली ने श्री शनिदेव जी की महिमा करते हुए मनमोहक भजन गाकर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद श्री शनिदेव जी की भव्य आरती गायन कर लंगर लगाया।