रेल कोच फैक्टरी में स्थित वर्कर क्लब में हुए चुनावों में साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान ने एक बार फिर चुनाव जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई। वहीं, मेन्स यूनियन के एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की जबकि मजदूर यूनियन और आजाद प्रत्याशियों को इन चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा।
साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) रेल कोच फैक्टरी हुसैनपुर (कपूरथला) के चुनावों में लगातार 18वी बार आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के 8 सदस्य पैनल ने पहले 7 पदों पर अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वर्कर क्लब की कार्यकारिणी पर अपना कब्जा जमाया। जबकि एक सदस्य के पद पर मैेन्स यूनियन का एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की।साहिबज्यादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) के 8 सदस्यीय कार्यकारिणी के नतीजों की घोषणा करते हुए आरसीएफ प्रशासन के चुनाव के मुख्य रिटर्निंग अधिकारी एसपी मंडल ने बताया कि साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) की 8 सदस्यीय कार्यकारिणी पर सचिव के पद पर नरेश कुमार भारती ने 1841 वोट, कोषाध्यक्ष के पद के लिए विनोद कुमार धीमान ने 1803 वोट और आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के सदस्य के पद पर चुनाव लड़ते हुए आदेश कुमार ने 1865 वोट, अनिल कुमार ने 1799 वोट, अवतार सिंह ने 1828 वोट, हरप्रीत सिंह ने 1843 वोट, अश्विनी कुमार ने 1733 और मेन्स यूनियन के मनप्रीत सिंह ने 1781 वोट प्राप्त करके अपनी जीत दर्ज की। मजदूर यूनियन और आजाद प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। आरसीएफ के वर्कर क्लब के बाहर आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला और लड्डू बांटा। इस दौरान आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन ने समर्थकों समेत मार्च निकाला।