रहमत और बरकतों का महीना रमजान शुरू हो गया है। मुस्लिम भाईचारे के लोग इस महीने में रोजा रख और त्रावी की नमाज अता कर रब की अधिक से अधिक बंदगी करें। यह विचार लाहौरी गेट मस्जिद और ईदगाह के ईमाम मौलवी अब्दुल हमीद ने व्यक्त किए।
उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के लोगों को रमजान महीने की शुभकामनाएं दी और कहा कि रमजान महीने के तीन भाग हैं। पहला भाग रहमत का, दूसरा भाग बख्शीश और तीसरा भाग नर्क की आग से आजादी का। उन्होंने पवित्र कुरान शरीफ की एक आयत तरजमा करते हुए मुस्लिम भाईचारे के लोगों को कहा कि ऐ ईमान वालों तुम पर रमजानुल मुबारक के रोजे फर्ज कर दिए गए हैं। इसलिए हमें रमजान के महीने में अधिक से अधिक रब की बंदगी और मोहम्मद साहब के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए।