पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान की तर्ज पर पंजाब में लागू की जाएगी मनरेगा स्कीम: अवतार सिंह

राजस्थान की तर्ज पर पंजाब में लागू की जाएगी मनरेगा स्कीम: अवतार सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब में मनरेगा स्कीम को बढ़िया ढंग से लागू करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में विशेष टीम राजस्थान भेजी गई। टीम वहां मनरेगा स्कीम के तहत सफलतापूर्वक चल रहे कार्यों को देखकर उन्हें पंजाब में भी शुरू करने के लिए प्रय| करेगी। मनरेगा के कार्यों के तकनीकी पहलूओं की जानकारी हासिल करने के लिए राजस्थान के चार दिन के दौरे पर गई टीम में एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर के अलावा जिला परिषद होशियारपुर के सचिव बुद्धिराज सिंह, एसडीओ पंचायती राज फिल्लौर तरसेम लाल, एपीओ सुल्तानपुर लोधी चरणजीत और तकनीकी सहायक कपूरथला एनी सिंगला शामिल थे।

एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर ने बताया कि राजस्थान सूबा मनरेगा स्कीम को बेहतरीन ढंग से लागू करने में पूरे देश में पहले स्थान पर है। यहां के केवल बाड़मेर जिले के मनरेगा का बजट ही पंजाब के कुल मनरेगा बजट से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के गांवों में अनाज, चीनी और मिट्‌टी का तेल आदि स्टोर करने के लिए मनरेगा के तहत बहुत ही बढ़िया गोदाम बनाए गए हैं। इसी तरह स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए स्कूलों में उत्तम दर्जे के रसोई घरों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा पानी की सही संभाल और जमीन को बंजर होने से बचाने के लिए मनरेगा तहत विशेष प्रय| किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पानी के गिरते स्तर संबंधी जिस तरह के हालात अब पंजाब में भी पैदा हो रही हैं, उसके मद्देनजर पंजाब को भी ऐसे प्रय| जल्द ही करने पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...