नई सब्जी मंडी के पास हुए हादसे में जख्मी युवक की मौत
कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर स्थित नई सब्जी मंडी के पास शुक्रवार शाम वाहन की चपेट में आकर जख्मी हुए बाइक सवार दो युवकों में से एक की सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय जसकरण सिंह उर्फ पिदू निवासी गांव शाहपुर नकोदर जालंधर के रुप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा के लड़के नछत्तर सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई जसकरण सिंह निवासी मोहल्ला किलेवाला स्थित नजदीकी रिश्तेदार मनदीप सिंह पुत्र भजन सिंह के साथ बाइक के पीछे बैठक कर कपूरथला आ रहा था कि वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी दूसरे युवक के सिर पर गंभीर चोट आने और दाईं टांग टूटने पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
थाना सिटी पुलिस जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतक के चचेरे भाई के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरे युवक की हालत गंभीर, वाहन चालक नामजद