पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 और 17 अप्रैल को बारिश की संभावना, व्हाट्सअप ग्रुप से किसानों को बचाव के लिए किया जा रहा अवेयर

16 और 17 अप्रैल को बारिश की संभावना, व्हाट्सअप ग्रुप से किसानों को बचाव के लिए किया जा रहा अवेयर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूं की फसल पककर खेतों में तैयार खड़ी है। कुछ फसल मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी हैं। ऐसे में आगामी दिनों में 16 और 17 अप्रैल को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की संभावना जताई है। डायरेक्टर खेतीबाड़ी ने प्रदेश के सभी खेतीबाड़ी अफसराें को लिखित चिट्ठी लिखकर सूचित किया है कि इस प्राकृतिक समस्या से जूझने के लिए किसानों को सूचित किया जाए और उनकी फसल की संभाल के प्रबंध किए जाएं। खेतीबाड़ी अफसरों ने इस आपदा से जूझने के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से किसानों को बताना शुरू कर दिया है। वहीं, मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी गेंहू की फसल को संभालने के लिए मंडियों के अधिकारियों ने भी पूरे प्रबंध करने की पुष्टि कर दी है।

डायरेक्टर खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग ने मौसम विभाग से मिली सूचना पर प्रदेश के सभी खेतीबाड़ी अफसरों को लिखित चिट्ठी भेजकर सूचित किया है कि अागामी दो दिन 16 और 17 अप्रैल को पंजाब में बारिश और अांधी अाने की संभावना है। विभाग की चिट्ठी मिलने के बाद जिले के मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारियों ने अपने ब्लॉक स्तर पर कार्यालयों और फील्ड अधिकारियों को मौसम खराब होने की जानकारी दे दी है। मुख्य खेतीबाड़ी अफसर जसबीर सिंह खिंडा ने बताया कि किसानों को मौसम खराब होेने सबंधी सूचना देने के लिए अफसरों की ओर से बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुपों से जानकारी दी जा रही है।

डायरेक्टर खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग की ओर से खेतीबाड़ी अफसरों को भेजी गई चिट्ठी। -भास्कर

आढ़तियों को तिरपालें रखने के आदेश दिए
मार्केट कमेटी के सचिव अरविंदर सिंह साही ने जनकारी देते हुए बताया कि यदि मौसम खराब होता है तो उसके लिए उन्होंने आढ़तियों को तिरपालें रखने के आदेश दिए हैं, जिससे बारिश के दौरान मंडियों में पड़ी गेहूं को तिरपालों से ढका जाए और फसल का कोई नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों पर मंडियों में मुकम्मल प्रबंध किए गए हैं, जिससे किसानों को मुश्किल न हो।

खबरें और भी हैं...