पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 बाइकों की टक्कर में मां बेटे समेत 3 जख्मी

2 बाइकों की टक्कर में मां-बेटे समेत 3 जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | सुल्तानपुर लोधी के गांव आहली कलां और आलूपुर के बीच दो बाइकों में सीधी टक्कर में मां बेटे समेत तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने एक जख्मी को कपूरथला और जख्मी मां-बेटे को जालंधर के अस्पताल में रेफर कर दिया। उपचाराधीन बलजिंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव आहली कला के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए जा रहा था।

गांव आलूपुर के पास दूसरी दिशा से आ रही बाइक. जिसमें मां-बेटा सवार थे के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। डॉक्टर ने मां-बेटे की हालत गंभीर बताकर उन्हें जालंधर रेफर किया है।

खबरें और भी हैं...