पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बागूवाल मंड क्षेत्र में रेत चोरी करते ट्रैक्टर ट्रॉली समेत एक पकड़ा

बागूवाल मंड क्षेत्र में रेत चोरी करते ट्रैक्टर ट्रॉली समेत एक पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना फत्तूढींगा पुलिस ने अवैध तौर पर रेत चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ फत्तूढींगा बस स्टेंड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने माइनिंग की चोरी रोकने के लिए एसडीओ ड्रेनेज कंवलजीत लाल, माइनिंग विभाग के अधिकारी सर्बजीत सिंह के साथ टी-प्वाइंट देसल में नाकाबंदी कर दी। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव बागूवाल मंड क्षेत्र में ओम प्रकाश पुत्र सुंदर सिंह निवासी बागूवाल ट्रैक्टर-ट्राली से रेत भर रहा है। ओम प्रकाश उक्त जगह से रेत चोरी कर महंगे दाम पर बेचता है। पुलिस ने ओम प्रकाश को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली समेत काबू किया गया।

खबरें और भी हैं...