मजदूर पेंटर यूनियन पंजाब ने काटा केट
कपूरथला| डा. अंबेडकर मजदूर पेंटर यूनियन पंजाब की ओर से अध्यक्ष मुलखराज शेरगिल की अध्यक्षता में डा. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिवस मोहल्ला मेहताबगढ़ पिपल वाला चौक में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर केक भी काटा गया। इस दौरान आयोजित समागम में जोगिंदर सिंह फौजी, रणजीत सिंह पड्डा, डा. मनजीत सिंह, पंजाब सिंह नाहर विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर कश्मीर सिंह, सोनी सभ्रवाल, बिटिया गिल, बिल्ला, कुलदीप सिंह, सुरिंदर सिंह, साबी, सुखदेव सिंह, वरिंदर सिंह, विक्की, विशाल, लवप्रीत सिंह, मौला, काका, रोशन लाल, मंगा, बनसा, निंदा, पवन कुमार सभ्रवाल, मिया सिंह, रमन, ओम प्रकाश, सवरण सिंह, बख्शीश सिंह, मखिंदर व अन्य मौजूद थे।