आज निकाला जाएगा शिक्षा चेतना मार्च
कपूरथला| दलित भाईचारे की एक विशेष बैठक शनिवार को मोहल्ला शहरियां में विजय लंकेश व विक्रांत लंकेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस को लेकर 15 अप्रैल को शहर में निकाले जाने वाले शिक्षा चेतना मार्च संबंधी विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विजय लंकेश व विक्रांत लंकेश ने बताया कि उक्त शिक्षा चेतना मार्च मोहल्ला शहरियां से आरंभ होकर कोटू चौक, थाना सिटी, जलौखाना चौक, सदर बाजार, श्री सत्यनारायण बाजार, बस स्टेंड से होता हुआ डाॅ. भीमराव अंबेडकर भवन में पहुंच कर संपन्न होगा
इस अवसर पर अमन सहोता, अजय दानव, गुलशन मेगनाथ, सोनी धालीवाल, लाडी सभ्रवाल, बिट्टू कुमार, मोहित गिल व अन्य मौजूद थे।